नई दिल्ली. वीवो ने अपनी बहुप्रतिक्षित X60 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है. वीवो X60 के तहत तीन फोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Vivo X60 Pro+, Vivo X60 Pro और Vivo X60 शामिल हैं. वीवो X60 के बेस वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपए रखी गई है. इस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 41,990 रुपए रखी गई है. इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. वीवो X60 Pro को केवल एक वेरिएंट में उतारा गया है. इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत कंपनी ने 49,990 रुपए रखी है. वीवो X60 Pro+ इस सीरीज का सबसे प्रीमियम वर्जन है. इसकी कीमत कंपनी ने 69,990 रुपए रखी है. तीनों ही स्मार्टफोन X60, X60 Pro और X60 Pro+ एक्सट्रीम नाइट विजन के साथ आते हैं.
http://निया ने रेड क्रॉप टॉप में किया धांसू डांस, वीडियो हो रहा वायरल
एक्स60 Pro और X60 Pro+ में जिंबल स्टेबिलाइजेशन दिया गया है. ये सीरीज दो शिमर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध होगी. एक्स60, X60 Pro और X60 Pro+ तीनों ही स्मार्टफोन्स Android 11 पर बेस्ड Funtouch OS 11.1 पर काम करते हैं. तीनों ही स्मार्टफोन्स में 6.56-इंच की full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ये 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैपलिंग रेट के साथ आता है. वीवो X60 Pro+ Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ आता है. जबकि X60 और X60 Pro Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ आते हैं. तीनों ही स्मार्टफोन में 12GB तक का रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है. स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया नहीं जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए Vivo X60 Pro+ के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का GN1 सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है.48 मेगापिक्सल का Sony IMX 598 सेंसर गिम्बल स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है. इसके अलावा 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर्स भी दिए गए हैं. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. वीवो X60 Pro के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
http://टीम इंडिया को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे 2 वनडे से बाहर हुआ ये बल्लेबाज
इसके 13-13 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. वीवो X60 में Vivo X60 Pro की तरह ही ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें गिम्बल स्टेबिलाइजेशन का फीचर मौजूद नहीं है. वीवो X60 Pro+ में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, GPS, NFC, Bluetooth 5.2 और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है. एक्स60 और X60 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, GPS, Bluetooth 5.1 और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है. तीनों ही स्मार्टफोन्स में 4,200mAh की बैटरी दी गई है. वीवो X60 Pro+ 55W FlashCharge चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. जबकि X60 और X60 Pro 33W FlashCharge चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं.










