नई दिल्ली. वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V20 लॉन्च कर दिया है. इसकी क़ीमत 24,990 रुपए से शुरू होगी. इस क़ीमत पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट वाला मॉडल मिलेगा. इस फ़ोन के दो वेरिएंट हैं. टॉप वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है. टॉप वेरिएंट की क़ीमत 27,990 रुपए है. इसे तीन कलर वेरिएंट्स – सनसेट मेलोडी, मिडनाइट जैज़ और मूनलाइट सोनाटा में पेश किया गया है. वीवो V20 में 6.44 इंच की फ़ुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है. स्क्रीन में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है. वीवो V20 फ़िलहाल उन चंद स्मार्टफोन्स में से है जिनमें लेटेस्ट Android 11 दिया गया है. इस फ़ोन में Android 11 बेस्ड Funtouch OS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. इसमें Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर दिया गया है.
http://महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही, एसडीओपी और थाना प्रभारी निलंबित
फोन में माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है जिससे मेमोरी बढ़ा सकते हैं. वीवो V20 में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 65 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है, जबकि 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है. वीवो V20 में 44 मेगापिक्सल का Eye Autofocus फ़्रंट कैमरा दिया गया है. इस फ़ोन में दिए गए कैमरे की ख़ासियत ये है कि फ़्रंट और बैक कैमरा एक साथ भी काम कर सकते हैं. इसमें अंडर डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और इसके साथ 33W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसे आधे घंटे में 65% तक चार्ज कर सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ और वाईफ़ाई सहित यूएसबी टाइप सी दिया गया है.
http://क्या भिलाई दादर में ‘नर्रा कांड’ चाहता है आबकारी विभाग ?










