नई दिल्ली. वीवो ने भारत में Vivo U20 लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 10,990 रुपए से शुरू है और इसके दो वेरिएंट्स हैं. वीवो U20 के बेस वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. जबकि दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 11,990 रुपए है. ग्राहक इस फोन को दो कलर वेरिएंट रेसिंग ब्लैक और ब्रलेज ब्लू में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन की बिक्री 28 नवंबर से शुरू होगी. वीवो U20 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. डिस्प्ले में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है.
http://शिवसेना-NCP की प्रेस कॉन्फ्रेंस : शरद पवार बोले- बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे फडणवीस
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 675 AIE प्रोसेसर दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 9.0 एंड्रॉयड बेस्ड Funtouc 9 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में गेमिंग मोड भी दिया गया है. वीवो U20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल है, जबकि तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वीवो U20 की बैटरी 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन में UBS Type C नहीं है, स्टैंडर्ड यूएसबी पोर्ट दिया गया है.
http://Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










