नई दिल्ली. फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अब कश्मीर फाइल्स की टीम के साथ दो और फिल्में बनाने का ऐलान किया है. यह घोषणा उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के जन्मदिन के खास मौके पर की है. ये दोनों फिल्में भी भारत की सच्ची घटनाओं पर आधारित होंगी. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि वह फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ की टीम के साथ फिर से काम करेंगे. अब यह टीम एक नहीं बल्कि दो प्रोजेक्ट्स के लिए साथ आने वाली हैं. हालांकि, वीडियो में प्रोजेक्ट्स के टाइटल के बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.
https://कौन हैं सोशल मीडिया पर वायरल IPL की ‘मिस्ट्री गर्ल’? जानिए
यानी अभी यह नहीं बताया गया है कि इन दोनों नई फिल्मों की कहानी क्या होगी, लेकिन इतना तय है कि ये दोनों फिल्में भी भारत की सच्ची घटनाओं पर ही आधारित होंगी. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने अभिषेक अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा- टाइगर प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. इस खास मौके पर, मुझे अग्रवाल आर्ट्स और आई एम बुद्धा के बीच एक नए सहयोग का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है. आपके लिए हमेशा प्यार.
https://छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू, तीन लाख अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ










