नई दिल्ली. हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी एक नया गाना लेकर आएं हैं. उनके इस गाने का नाम कर्फ्यू है. आपको गाने में विश्वजीत चौधरी का एकदम ही अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. विश्वजीत के साथ गाने में प्रगति की जोड़ी है. विश्वजीत चौधरी और प्रगति ने वेस्टर्न लुक अपनाया हुआ है. इस लुक में दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. गाने में आवाज विश्वजीत चौधरी की है. गाने की लोकेशन की बात करें तो इसे बीच लोकेशन पर शूट किया गया है. साथ ही विश्वजीत चौधरी ने इसमें रैप भी किया है.
गाने को 11 मई को रिलीज किया गया है. बता दें कि विश्वजीत चौधरी के बाकी लोकप्रिय गानों की तो उन्होंने गजबन पानी, मिलकी सहित कई सुपरहिट गाने दिए हैं. उनके इन दोनों गानों में सपना चौधरी ने भी उनका साथ देते हुए जबरदस्त डांस किया है. इससे पहले उनका गाना खुड़का भी खूब वायरल हुआ था. लोगों ने विश्वजीत के गाने खुड़का को खूब पसंद किया था. गाने में उनके साथ महर गिल हैं. जो गाने में बेहद खूबसूरत लगी थीं. उनके इस गाने पर लाखों की संख्या में व्यूज हैं. विश्वजीत चौधरी ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है.
http://स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अति आवश्यक दुकानों के संचालन में छूट हेतु कलेक्टरों को अनुमति










