আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ राज्य चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष बने विनोद चंद्राकर

Published on: May 8, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शानदार जीत हासिल की. प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबला में विनोद चंद्राकर को सर्वाधिक वोट मिले. जीत के बाद संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि समाज के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. रविवार को रायपुर के केंद्रीय कार्यालय डंगनिया में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ राज्य का चुनाव हुआ. प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, वतन चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर मैदान में उतरे थे. प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव में विनोद चंद्राकर को सर्वाधिक मत मिले.

https://तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; दो बच्चे गंभीर

इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए तारेंद्र चंद्राकर, महासचिव पद के लिए हिम्मत चंद्राकर, कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश चंद्रवंशी, संगठन मंत्री पद के लिए नरेश चंद्राकर व उपाध्यक्ष महिला श्रीमती सविता चंद्राकर निर्वाचित हुए. छत्तीसगढ़ राज्य चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर विनोद सेवनलाल चंद्राकर को समाज के लोगों ने बधाई दी है. गौरतलब है कि श्री चंद्राकर लंबे समय से समाज के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए समाज हित में काम करते रहे हैं.2008 से 2010 चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय युवा समाज के अध्यक्ष रहे.2012 से 2018 तक ट्रस्ट कमेटी रायपुर राज के अध्यक्ष की कमान संभाली. बाद 2018 से अभी तक प्रदेश के महामंत्री रहे हैं. समाज के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए इस बार उन्हें समाज के प्रदेशाध्यक्ष के पद की कमान सौंपी गई है.

https://‘असानी’ 24 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान में होगा तब्दील

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now