खल्लारी. ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को हस्ताक्षरयुक्त लिखित ज्ञापन सौंपकर खल्लारी में 2016 से 2019-20 तक के सम्पूर्ण विकास कार्यों की जानकारी मांगी है. पर ज्ञापन सौंपने करीब एक माह बाद भी कार्यों की जानकारी अब तक पंचायत ने नहीं दी है. जिससे ग्रामीणों में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है. पंचायत को सौंपे ज्ञापन के साथ प्लान प्लस में उल्लेख विकास कार्यों की कॉपी संलग्न कर उस कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी मांगी गई है. ग्रामीणों ने अब तक के स्वीकृत, अपूर्ण-पूर्ण कार्यों की जानकारियां जानने सभी एकजुट हैं. मांगी गई जानकारियों में वर्ष 2016 से 2017 में जलाशय के लिए 6 लाख, पहाड़ी ऊपर मंदिर के लिए 6 लाख, ढेकानारा तालाब के लिए 60 हजार वहीं वर्ष 2017 से 2018 में गांव में पाइप लाइन विस्तार व नए मोटर पम्प के लिए 2 लाख, पानी टंकी व सोखता कार्य के लिए 1.20 लाख,
http://गोलीकांड का खुलासा, सहानुभूति वोट हासिल करने प्रत्याशी ने खुद पर करवाया था हमला
इलेक्ट्रॉनिक कामों के लिए 1.15 लाख, पानी टंकी, सोखता व प्लेटफार्म के लिए 1 लाख 822 रुपए. इसके अलावा वर्ष 2018 से 2019 में गांव में 16 नग टेंक निर्माण के लिए 3 लाख, पाइप लाइन विस्तार 8 लाख, नलकूप 4 नग खनन के लिए 6 लाख, पानी टंकी 2 नग निर्माण 10 लाख, छः सौ मीटर नाली निर्माण के लिए 10 लाख, पंचायत भवन में आहाता निर्माण के लिए 8 लाख, सार्वजनिक टॉयलेट निर्माण के लिए 5 लाख, सीसी रोड पंचायत भवन से पहाड़ी सड़क तक के लिए 3 लाख, भंसगरी तालाब का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 3 लाख और नावा, गदाही, छछचान खादू, रांगाही आदि तालाबों के गहरीकरण के लिए 25 लाख, गांव में 10 नग सोखता गड्ढा के निर्माण के लिए 3 लाख वहीं इसी तरह वर्ष 2019 से 2020 के तहत राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन के लिए 1.50 लाख, चिंगराज तालाब में गहरीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 30 लाख और मशान डबरी तालाब कार्य में 12 लाख 7810 रुपए की राशि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत प्लान प्लस की कॉपी में इस वर्ष के लिए आदि कार्य भी दर्ज है.
http://धान खरीदी केन्द्र में लापरवाही बरतने वाले दो नोडल अधिकारी निलंबित







