नई दिल्ली. एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फेस मास्क बनाने का एक ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया है. उन्होंने होम मेड मास्क बनाने का बड़ा ही आसान तरीका सुझाया है. इस वीडियो में विद्या ने ब्लाउज पीस और दो रबर बैंड का इस्तेमाल कर मास्क तैयार किया है. इस वीडियो में विद्या कह रही हैं कि कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में मास्क की बहुत कमी है और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा, आप घर पर ही मास्क तैयार कर सकते हैं. आप घर पर बड़ी ही आसानी से मास्क तैयार कर सकते हैं. चाहे वो दुपट्टा हो, साड़ी हो या फिर ब्लाउज पीस, खुद की सुरक्षा के लिए लोग इन आसान तरीकों से घर में बैठ-बैठे मास्क बना सकते हैं.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1334 नए केस, 27 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
मास्क तैयार करने के बाद विद्या ने लोगों से कहा- ‘अपना देश अपना मास्क’. इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्या ने लिखा, ‘अपना देश अपना मास्क. होम मेड मास्क. एक पुरानी साड़ी को काटकर बहुत सारे मास्क बन सकते हैं. विद्या के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा- ‘ये मेरा विद्या बालन मास्क है.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘धन्यवाद इस शानदार आइडिया के लिए’.
http://ट्रंप की चीन को धमकी- कोरोना फैलाने का दोषी पाया गया तो भुगतेगा अंजाम










