नई दिल्ली. बॉलीवुड डेब्यू को तैयार शनाया कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शनाया अपने हुनर का नमूना दिखाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस अंदाज पर उनके फैंस अब दिल हार रहे हैं. शनाया ने बेली डांस सीखा हुआ है और अपने इस टैलेंट से वो अक्सर लोगों को मदहोश करती आई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और बेली डांस का वीडयो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बखूबी अपना डांस दिखाया है. बता दें कि पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘फैब्यूलस लाइव्ज ऑफ बॉलीवुड वाइव्ज’ वेब सीरीज रिलीज हुई थी.
http://Mahindra Bolero Neo भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इसमें संजय कपूर और शनाया कपूर के बीच की बॉन्डिंग बखूबी दिखाई गई थी. फैन्स ने भी नोटिस किया था कि दोनों पिता-बेटी के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग है. शनाया ने मार्च के महीने में अपने बॉलीवुड डेब्यू से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया था. इससे पहले शनाया कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव तो रहीं, लेकिन बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर. इन्होंने कजिन बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उन्होंने कैमरे के सामने नहीं, बल्कि पीछे काम किया था. फिल्म में अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में नजर आए थे.
http://शासकीय अंग्रेजी स्कूलों में 6826 पदों पर होगी प्रतिनियुक्ति और संविदा भर्ती










