महासमुंद. एक मामूली दुर्घटना के एवज में 5000 रुपए की रिश्वत लेना तुमगांव टीआई और एएसआई को महंगा पड़ गया. रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाकर प्रार्थी द्वारा वायरल करते ही एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने तुमगांव के टीआई शरद ताम्रकार और एएसआई बृजेन्द्र चंदनिहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत दिन हाईवे पर तुमगांव पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर एंट्री वसूल की जा रही थी. इस बीच रायपुर के एक ट्रांसपोर्टर के डब्लू बी सीरीज की ट्रक से एक कार को हल्की ठोकर लग गई पर ट्रक चालक ने घटना की जानकारी ट्रक मालिक को देकर कानूनी दांव पेंच से बचने आपस में ही समझौता कर लिया.
http://एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी- अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर
पर ट्रक मालिक और कार मालिक के बीच आपसी समझौता पुलिस को रास नहीं आई और पुलिस ने ट्रक थाने में खड़ा करा दिया. बाद ट्रक छुड़वाने रायपुर टाटीबन्द निवासी कुछ लोग तुमगांव थाना पहुंचे थे. वायरल वीडियो के अनुसार तुमगांव पुलिस के थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे पर उन्होंने ट्रांसपोर्टरों की बात सुनने की बजाए उन्हें बेइज्जत कर अपने केबिन से भगा दिया. बाद एएसआई वृजेन्द्र चन्दनिहा के द्वारा ट्रक छोड़ने के नाम पर ट्रक ड्राइवर से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी.
पर मामले को निपटाने का सौदा 5 हजार रुपए में तय हुआ और 5 हजार लेकर ट्रक छोड़ दिया गया. ट्रांसपोर्टर के अनुसार उनकी ट्रक गोल्डन महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट नासिक से कोलकाता जा रही थी. इनके अनुसार डीजल के बेतहासा भाव बढ़ने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में अब घाटा होने लगा है. ऐसी स्थिति में ट्रांसपोर्ट बंद करने की नौबत आ गई है. सरकार द्वारा ट्रांसपोर्टरों को भारी परेशान करने के अलावा रास्ते भर पुलिस अलग उनके पीछे पड़ी रहती है जिससे देश भर के ट्रांसपोर्टर त्रस्त हो गए हैं. लिहाजा उक्त घटना में हुए सारे लेन देन का ट्रांसपोर्टर ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.
http://फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन
एसपी की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा पुलिस पर भरोसा
दूसरी ओर वायरल वीडियो जब एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के पास पहुँचा तो उन्होंने वीडियो देखते ही तत्काल एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी शरद ताम्रकार और 5000 की रिश्वत लेते कैमरे में कैद सब इंस्पेक्टर वृजेन्द्र चन्दनिहा को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया. वायरल वीडियो में एसआई वृजेन्द्र ट्रक ड्राइवर से न केवल 10 हजार रुपए की मांग करते देखा जा रहा है बल्कि 10 हजार के बदले रिश्वत में मिले 5000 रुपए के नोट भी गिनता नजर आ रहा है. पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल की गई कार्रवाई से लोगों में पुलिस के उच्च अधिकारियों के प्रति विश्वास बढ़ा है.
रेत मामले में विधायक निवास का घेराव करने कब जाएंगे भाजपाई? https://t.co/q7FKdD0Lnc
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 18, 2021
29 देशों में पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट लैंब्डा https://t.co/IUROnSLNmj
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 18, 2021







