जांजगीर. एक एएसआई पर जब्त ट्रक छोड़ने की एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है. इस ट्रक को एक बच्ची के हादसे मामले में पकड़ा गया था. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसमें एएसआई कह रहा है कि एसपी, एएसपी और पूरे स्टाफ को मैनेज करना पड़ता है. बाद एसपी पारुल माथुर ने सोमवार को एएसआई आरपी बघेल को निलंबित कर दिया है. दरअसल अक्टूबर में सड़क हादसे की एक एफआईआर के संबंध में जांजगीर पुलिस 23 जनवरी को ट्रक को जब्त कर थाने ले आई. उक्त ट्रक में 12 लाख रुपए का चना भरा हुआ था. इस पर चना खराब हो जाने के डर से भिलाई के ट्रक मालिक ने विवेचना अधिकारी एएसआई आरपी बघेल से जल्द कोर्ट में चालान पेश कर उसे छोड़ने के लिए कहा. आरोप है कि इसके एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई.
इस दौरान किसी ने थाने में हो रहे इस लेनदेन का वीडियो शूट कर लिया. बाद वीडियो वायरल कर दिया गया. करीब 7.49 मिनट के वीडियो में एएसआई कह रहे हैं कि चालान के लिए किसको और उनको कितनी रकम देनी होगी. उन्होंने किसी से मोबाइल पर बात की और फिर कहा कि 60 परसेंट ऊपर जाता है, 40 परसेंट सब में बंटता है. साथ ही यह भी कहा कि एसपी, एएसपी को मैनेज करना पड़ता है, यह काम टीआई करते हैं, बाकी नीचे को मैं मैनेज करता हूं. लेनदेन का वीडियो सामने आने के बाद एसपी पारूल माथुर ने एएसआई बघेल को निलंबित कर दिया है साथ ही टीआई की भूमिका भी की जांच की जा रही है. हालांकि एएसआई ने किसी भी लेनदेन से इनकार किया है. उनका कहना है कि जो रुपए लिए गए वह वकील के लिए थे. ट्रांसपोर्टर ने कहा था कि मैं भिलाई से आया हूं तो किसी को नहीं जानता.
http://बजट 2021 : जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा







