नई दिल्ली. एक्ट्रेस विद्या बालन ने गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म ‘शकुंतला देवी’ की रिलीज डेट की घोषणा एक अनोखे व मजेदार अंदाज में की. फिल्म की कहानी दिवंगत महान गणितज्ञ शकुंतला देवी पर आधारित है. विद्या इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से इसका ऐलान किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज दिनांक से जुड़ी गणित की तमाम पहेलियां से दर्शकों का रूबरू कराया और कहा कि इन्हें सुलझाकर वे खुद से पता लगाए कि फिल्म किस दिन रिलीज हो रही है.
http://फल खिलाने के बहाने ले गए जंगल, दुष्कर्म के बाद दो बच्चियों की हत्या
विद्या ने कहा, “क्या हुआ? कैल्कुलेशन नहीं कर पा रहे? क्या लगा, शकुंतला देवी हूं, ऐसे ही बता दूंगी? चलो, एक बार और कोशिश करते हैं.” आखिरकार तमाम पहेलियों का जवाब यह निकला कि फिल्म अगले साल 8 मई को रिलीज हो रही है. इसका मतलब साफ है कि यह फिल्म आने वाले साल के महिला दिवस के दिन दर्शकों के सामने आएगी. लेकिन इस तारीख को बताने के लिए विद्या ने तारीका इजाद किया है उसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उनका यह VIDEO अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
http://IAS अधिकारियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी, बनाए गए प्रभारी सचिव
Get ready to be enamoured by her wit, charm & of course, genius! Watch the video to know when #ShakuntalaDevi is coming to theatres near you!@sanyamalhotra07 @jisshusengupta @TheAmitSadh @anumenon1805 @sonypicsprodns @Abundantia_Ent @vikramix@sonypicsindia pic.twitter.com/6sJtDTcWSw
— vidya balan (@vidya_balan) December 12, 2019










