আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : दिलजीत-शहनाज की फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर रिलीज

Published on: September 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल की पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में सोनम बाजवा भी हैं. अगर दिलजीत के किरदार की बाद करें तो वो इस फिल्म में एक एनआरआई की भूमिका निभा रहे हैं और उनकी प्रेग्नेंट पत्नी का रोल शहनाज गिल कर रही हैं. कहानी में आगे कई ट्विस्ट है, जिसमें बच्चा होने से पहले ही दोनों तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर करते हैं और बच्चे की कस्टडी के लिए भी अपना-अपना दावा ठोकते हैं, मगर कस्टडी दिलजीत को मिलती है. शुरुआती परेशानियों के बाद बच्चे का डायपर बदलते-बदलते वो सीख जाते हैं कि बच्चे को कैसे पाला-पोसा जाता है.

https://विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ का टीजर रिलीज, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

वक्त के साथ बाप-बेटे के रिश्ते मजबूत होते जाते हैं. समय बीतता है, दिलजीत का किरदार एक महिला के प्यार में पड़ जाता है, इस महिला का किरदार निभाया है सोनम बाजवा ने. अब वो अपने बेटे के लिए नई मम्मी के जुगाड़ करने के मिशन में लग जाता है. सब कुछ ठीक चल रहा होता है. इसी बीच कहानी में शहनाज गिल की फिर से इंट्री होती है. आगे क्या होता है? यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. होंसला रख का निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन कर रहे हैं.

https://Volkswagen Taigun SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now