नई दिल्ली. हिना खान की डेब्यू फिल्म हैक्ड का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोगों को फिल्म का कंसेप्ट बेहद पसंद आ रहा है. यह फिल्म अगले महीने 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में साइबर क्राइम के बारे में दिखाया जाएगा और इस बात की भी चेतावनी दी जाएगी कि वेब में अपनी हर छोटी-बड़ी बातों को साझा करना किस हद तक हानिकारक हो सकता है. हिना इसमें एक फैशन पत्रिका के संपादक के तौर पर नजर आएंगी.
http://हुंडई ने लॉन्च की कॉम्पैक्ट सिडान Aura, जानिए कीमत और फीचर्स
फिल्म में हिना का किरदार काफी ग्लैमरस है. लोनरएंगर प्रोड्क्शन्स द्वारा प्रस्तुत और अमर पी. ठक्कर और कृष्णा भट्ट द्वारा निर्मित इस फिल्म में रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ भी हैं. फिल्म की कहानी में हिना खान के साथ रोहन शाह भी अहम भूमिका में है. फिल्म में रोहन उनके लुक को देखकर प्यार करने लगता है. हिना उसे कम उम्र का हवाला देती है, लेकिन वह नहीं मानता. बाद में रोहन अपनी हैक स्किल से हिना की मेल आइडी से लेकर मोबाइल तक सभी हैक कर लेता है. ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि वह हिना को पूरी तरह परेशान कर देता है.
http://50 लीटर महुआ शराब की तस्करी करते पकड़ाया प्रधान आरक्षक










