नई दिल्ली. भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एक्टिंग के जितने फैन्स हैं, उतना ही उनकी गायकी को भी लोग पसंद करते हैं. अब हाल ही में उनका एक भोजपुरी देवी गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अक्षरा देवी भक्ति करती और मां दुर्गा से तलवार मांगती नजर आ रही हैं. दरअसल, देशभर में महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इन्हीं घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को मारने के लिए अक्षरा मां दुर्गा से तलवार मांगती दिख रही हैं.
http://महतारी एक्सप्रेस पहुंची अस्पताल तो लगा था ताला, गाड़ी में ही कराया प्रसव
इस वीडियो में एक जगह अक्षरा लाल साड़ी में हाथ में त्रिशूल पकड़े भी नजर आ रही हैं. यह अक्षरा का नया भोजपुरी भजन है, जो नवरात्रि के पहले दिन जमकर वायरल हो रहा है. एल्बम अम्बे महारानी की जय हो से इस गाने का नाम है आपन तलवार दे दा. गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरू जी हैं और वीडियो को डायरेक्ट भी अक्षरा सिंह ने ही किया है.
http://ससुराल पक्ष ने किया बहू की शादी सलमान खान से होने का दावा, सबूत में पेश की तस्वीर










