नई दिल्ली. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है, जिसमें तीन छोटी बच्चियों ने ‘याद पिया की आने लगी’ गाने में बेहतरीन डांस किया है और लोगों को इनका डांस भी काफी पसंद आ रहा है. ये वीडियो ABCD DANCE FACTORY नाम के यूट्यूब चैनेल द्वारा इसी महीने 1 दिसंबर को अपलोड किया है और इस वीडियो को अब तक 7,949,699 बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में तीन छोटी सी बच्चियों ने जबरदस्त डांस किया है, जिसे देखकर आप भी इनकी तारीफ जरूर करेंगे. इस गाने की बात करें तो इस गाने को फालगुनी पाठक ने गया था, जिसे अब नेहा ने अपने अंदाज में गाया है.
http://ग्रामीणों ने मांगीं खल्लारी में कराए कार्यों की जानकारी, पंचायत ने अब तक नहीं दीं
नेहा का यह गाना एक्ट्रेस व फिल्म मेकर दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माया गया है. बता दें, आज के दौर में इंटरनेट उन लोगों के लिए वरदान के रूप में सामने आया है, जो अपना हुनर सबको दिखाना चाहते हैं. यह हमारी युवा पीढ़ियों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां से इन्हें एक अलग पहचान मिल रही है. ये इंटरनेट के माध्यम से अपना टैलेंट उन लोगों तक पहुंचाने में सफल हो रहे हैं, जहां तक इनकी पहुंच थी ही नहीं, क्योंकि आज के दौर में ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जो इंटरनेट यूज नहीं कर रहे होंगे.
http://गोलीकांड का खुलासा, सहानुभूति वोट हासिल करने प्रत्याशी ने खुद पर करवाया था हमला










