আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : ‘हाउसफुल 4’ का पहला गाना ‘एक चुम्मा तो बनता है’ हुआ रिलीज

Published on: September 30, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का पहला गाना ‘एक चुम्मा’ रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग टीजर में अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल और पूजा गर्ग साथ नजर आ रहे हैं. गाने में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल की कॉमेडी देखते ही बन रही है. इस गाने को समीर अंजान ने लिखा है जबकि म्यूजिक सुहैल सेन ने दिया है. ‘एक चुम्मा’ को सुहैल सेन, अलतमश फरीदी और ज्योतिका तंगरी ने गाया है.

http://Maruti Suzuki S-Presso हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

गाने में अक्षय, बॉबी और रितेश, तीनों हीरोइनों को गुंडों से बचाने की ऐवज में एक चुम्मा मांगते नजर आ रहे हैं. ‘हाउसफुल 4’ साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है. ‘हाउसफुल 4’ एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फिल्म है, जहां हम कलाकारों को उनके वर्तमान जीवन में देखेंगे, जो उनके 600 साल पहले के जीवन का पुनर्जन्म होगा. बता दें कि यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. देखिए ये गाना-

http://1 अक्टूबर से लागू होंगे ये नए नियम, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा सीधा असर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now