नई दिल्ली. दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का नया गाना ‘ये लुथरे’ रिलीज हो गया है. इस गाने के जरिए रिटायरमेंट के बाद के जीवन पर रोशनी डाली गई है. ये थोड़ा अनोखा गाना है, जिसमें फिल्म के नायक बीजी शर्मा यानी की ऋषि कपूर और परेश रावल का रिटायरमेंट नाम की इस बला से सामना होता है. दरअसल, ये हिलेरियस गाना ‘ये लुथरे’ में दर्शकों को बीजी शर्मा के ट्रायल्स एंड एरर और जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी देखने मिलेगी, जो खुशमिजाज महिलाओं के एक ग्रुप द्वारा अपने एक नए जुनून की खोज करता है.
https://भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत इतनी कम कि नहीं होगा यकीन
हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार, शर्माजी नमकीन में हुआ है, जब दो अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल हैं -को एक ही किरदार निभाते देखा जाएगा. हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैकगफिन पिक्चर्स के हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित किया गया है. अमेजन ओरिजिनल मूवी ‘शर्माजी नमकीन’ में जूही चावला, सुहैल नैय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के साथ स्वर्गीय ऋषि कपूर और परेश रावल सहित कई कलाकार हैं. बता दें कि शर्माजी नमकीन 31 मार्च को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.
https://पंजाब मंत्रिमंडल का गठन, 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ










