আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : अहान शेट्टी-तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ का गाना ‘तुमसे भी ज्यादा’ रिलीज

Published on: November 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ का पहला गाना ‘तुमसे भी ज्यादा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में अहान की तारा सुतारिया संग रोमांटिक जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है. गाने में अहान दो तरह का एक्सप्रेशन देते दिख रहे हैं. एक में बेहद रोमांटिक तो दूसरे में बेहद गुस्सैल नजर आ रहे हैं. इस गाने में अहान और तारा सुतारिया के बीच बेहद शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है. इस गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है.

https://दीपावली पर प्रमोशन का तोहफा, लगभग 4 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति

बता दें कि साजिद नाडियावाला और फॉक्स स्टूडियोज के बैनर तले बन रही फिल्म ‘तड़प’ 3 दिसंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. मिलन लुथारिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तड़प’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की जबरदस्त रोमांटिक केमस्ट्री के साथ-साथ एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है. तड़प तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. माना जा रहा है इस साल थियेटर में रिलीज होने वाली पहली बड़ी रोमांटिक फिल्म होगी.

https://न्याय योजना की क़िस्त आने की प्रतीक्षा में कतार में किसान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now