नई दिल्ली. रानू मंडल के भाव आजकल निराले हो गए हैं. अपनी गायकी से रातोंरात इंटरनेट सनसनी बनीं रानू मंडल को हाल ही में अपने एक प्रशंसक संग बुरा बर्ताव करते देखा गया था जिसके चलते वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं. वहीं अब रानू का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें रानू मंडल मीडिया को भी एटीट्यूड दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में रानू मंडल का मीडिया से बातचीत करने का तरीका भी काफी हैरान करने वाला है. सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे रिपोर्टर के सवालों के जवाब देने की बजाय अनसुना करती नजर आ रही हैं.
http://SC का फैसला, अयोध्या में विवादित स्थल पर बनेगा राम मंदिर
वीडियो में रिपोर्टर को रानू से सवाल करते सुन सकते हैं. एक रिपोर्टर द्वारा पूछा जाता है, क्या आपको यकीन हो गया कि सपने सच होते हैं, आपको इतने बड़े पैमाने में कुछ मिला है जिंदगी में. मीडिया के इस सवाल पर रानू पहले तो अपने बैग से निकालकर कुछ खाती हैं और फिर इधर-उधर देखकर कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया. इसके बाद रिपोर्टर अपने सवाल को दोबारा पूछती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद रानू को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
http://मवेशियों के लिए चारा-पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पा रही सरकार : सुन्दरानी










