আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : पवनदीप-अरुणिता का रोमांटिक गाना ‘मंजूर दिल’ रिलीज

Published on: October 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का पहला रोमांटिक गाना ‘मंजूर दिल’ रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा चुका है. इस गाने में पवनदीप और अरुणिता की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. दोनों अपना इजहारे मोहब्बत इस म्यूजिक वीडियो में करते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है. वीडियो को ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है. इस रूमानी गीत के निर्माता निर्देशक राज सूरानी हैं.

https://कोरोना का नया वेरिएंट AY-4 मिला, ज्यादा तेजी से फैलने की आशंका

अराफात महमूद ने इस खूबसूरत गीत को लिखा है जबकि पवनदीप राजन एवं आशीष कुलकर्णी का दिलकश संगीत है. पवनदीप-अरुणिता की आवाज में गाया ‘मंजूर दिल’ गीत दिल में उतरता जाता है. बता दें कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को लेकर इंडियन आइडल 12 दौरान बातें हुईं कि दोनों के बीच में कुछ तो चल रहा है. इस खबर को हालांकि दोनों ने पूरी से अफवाह बताया था. दोनों कई इंटरव्यू में ये क्लियर कर चुके हैं कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

https://6,000mAh बैटरी और Jio ऑफर्स के साथ Nokia C30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now