আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : पवन सिंह का नया गाना ‘याद आती नहीं’ हुआ रिलीज

Published on: April 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और म्यूजिक कम्पोजर व प्रोड्यूसर सलीम सुलेमान की जोड़ी ने एक बार फिर से भारतीय संगीत जगत में सुर्खियों में है. उनका नया गाना ‘याद आती नहीं’ रिलीज हो गया है. यह हिंदी गाना सलीम सुलेमान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. सलीम सुलेमान और पवन सिंह इससे पहले गाना ‘बबुनी तेरे रंग’ को लेकर साथ आए थे, जो खूब वायरल हुआ था. उसके बाद अब एक बार फिर से दोनों की दस्तक ने उनके फैंस के बीच जुनून पैदा कर दिया है. तभी गाना ‘याद आती नही’ को वे खूब पसंद कर रहे हैं.

https://आत्मानंद स्कूल में तालाबंदी, आरके स्कूल का नाम विलोपित करने का विरोध

यह एक इमोशनल गाना है, जो दिल से कनेक्ट होता है. इस इमोशनल म्यूजिक वीडियो को सलीम सुलेमान ने तैयार किया है. गाने का म्यूजिक कमाल का है, जो कि श्रद्धा पंडित के लिरिक्स के साथ दिल में दस्तक दे रहा है. इनका वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है. पीआरओ रंजन सिन्हा है. बात अगर इस गाने की म्यूजिक वीडियो की करें तो पवन, इसमें एक्टर पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा के प्यार में नजर आ रहे हैं. मगर वो पवन को धोखा देती हैं और किसी और से अफेयर कर बैठती हैं, जिसे एक दिन खुद पवन देख लेते हैं और उनका दिल टूट जाता है. पवन एक दम टूट जाते हैं.

https://शिवरीनारायण में भी राम वन गमन पथ परियोजना का काम पूरा, मुख्यमंत्री 10 को करेंगे लोकार्पण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now