नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया का नया गाना मसकली 2.0 रिलीज हो गया है. यह गाना आते ही इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया रोमांस करते नजर आ रहे हैं. ये गाना फिल्म दिल्ली 6 के गाने मसकली का रीमिक्स वर्जन है. इस गाने को तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने गाया है. गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. गाने को आदिल शेख के निर्देशन में टी-सीरीज ने बनाया है.
http://फ्री में हो कोरोना टेस्ट, रिइंबर्स करने के लिए बने तंत्र : सुप्रीम कोर्ट
ये पूरा गाना एक ही कमरे में शूट हुआ है. दोनों स्टार एक ही कमरे में डांस-रोमांस करते दिखे. सोशल मीडिया पर भी गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया कि उन्होंने यह गाना प्रोड्यूस करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि युवाओं के बीच यह आज भी काफी पॉप्युलर है. बता दें कि हाल ही में तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म मरजावां में साथ नजर आए थे और इस फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी. देखिए वीडियो-
http://हनुमान जयंती के दिन जरूर आजमाएं ये सरल उपाय










