नई दिल्ली. एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 2 ‘ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में रानी महिलाओं के साथ वीभत्स तरीके से बलात्कार करने वाले एक दरिंदे को तलाशती नजर आ रही हैं. रानी एक बार फिर इस ट्रेलर में काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं. कुछ दिन पहले रानी ने अपनी इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था और अब रानी का ट्रेलर उसी के आगे की कहानी कह रहा है. ट्रेलर में कहानी दिखाई गई है राजस्थानके कोटा शहर की, जहां पूरे देश के बच्चे पीएमटी या आईआईटी की तैयारी और कोचिंग करने के लिए जाते हैं.
http://राफेल पर मोदी सरकार को बड़ी राहत, पुनर्विचार याचिकाएं खारिज
यहां की पुलिस ऑफिसर हैं शिवानी शिवाजी रॉय यानी रानी मुखर्जी और इस शहर में एक साइको किलर लड़कियों के साथ बलात्यार कर उनके साथ दरिंदगी करता है और फिर उन्हें मार देता है. शिवानी को इसी मुजरिम को ढूंढना है. दिलचस्प है कि इस 2 मिनट 19 सेकंड के ट्रेलर में फिल्म के विलेन बने साइको किलर की झलक नहीं दिखाई गई है. लेकिन उसके डायलॉग से साफ है कि यह किरदार काफी खतरनाक है, जो इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देता है. फिल्म अगले महीने 13 दिसंबर को रिलीज होगी. देखिए ट्रेलर-
http://रेलवे में 4 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन










