আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : ‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी, ड्रामा, कंफ्यूजन की फुल डोज है फिल्म

Published on: September 27, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. लंबे समय के इंतजार के बाद, बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर केवल भारत में ही नहीं, बल्कि भारत समेत चार देशों में रिलीज किया गया है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और दुबई शामिल है. ट्रेलर की बात करें तो मस्ती, मजाक और कंफ्यूजन से भरा हुआ है. इस ट्रेलर को देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हा जाएंगे. बता दें, यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

http://सुरेश रैना ने ठोकी ताल, कहा- मैं बन सकता हूं भारतीय टीम का नंबर-4

‘हाउसफुल 4’ एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फिल्म है, जहां हम कलाकारों को उनके वर्तमान जीवन में देखेंगे, जो उनके 600 साल पहले के जीवन का पुनर्जन्म होगा. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 4’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा गर्ग और कई कलाकार भूमिकाओं में हैं. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी स्पेशल अपीयरेंस करने जा रहे हैं. ‘हाउसफुल 4’ साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है.

http://डिवाइडर का स्वरूप छोटा करने विधायक के निर्देश, विवाद का पटाक्षेप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now