আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : हिना खान की शॉर्ट फिल्म ‘स्मार्टफोन’ का ट्रेलर रिलीज

Published on: April 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान की शॉर्ट फिल्म स्मार्टफोन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्मार्ट फोन शॉर्ट फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है. इसके साथ हिना लिखती हैं, स्मार्ट फोन ट्रेलर. जब एक औरत का स्मार्टफोन इस्तेमाल करना उसे शहर के तौर तरीकों में यूनीक तरीके से ढालता है. एक कॉमन रियलिटी एक अनकॉमन तरीके से. इसके साथ हिना ने इस शॉर्टफिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए बताया कि इसे उल्लू एप्प पर 24 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है.

http://शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

ट्रेलर में हिना खान बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आ रही हैं. वे साड़ी पहने और घूंघट में नजर आ रही हैं. वे गांव की औरत के रोल में हैं. उनके अपोजिट फिल्म में कुणाल रॉय कपूर हैं. बात करें कहानी की तो हिना खान शादी करने के बाद अपने पति संग बड़े शहर में रहने के लिए आती हैं. यहां पर उन्हें पता चलता है कि उनका पति ताश खेलता है. इसी दौरान उनका पति जुए में उन्हें दांव पर लगाता है और हार भी जाता है. आगे कहानी में क्या होता है ये तो फिल्म देख कर ही पता चलेगा.

http://राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना, 125 परिवार किए गए आइसोलेट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now