আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : गजेंद्र वर्मा का नया गाना ‘ना होना तुमसे दूर’ मचा रहा धमाल

Published on: August 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुपरहिट सॉन्ग ‘तेरा घाटा’ फेम सिंगर गजेंद्र वर्मा का नया गाना ‘ना होना तुमसे दूर’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में गजेंद्र के साथ एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा रोमांस करती दिख रही हैं. इस सॉन्ग वीडियो में मन्नारा चोपड़ा और गजेंद्र वर्मा की खूबसूरती लव स्टोरी के साथ कश्मीर की सुंदर वादियां भी लोगों को पसंद आ रही हैं. इस गाने को हसीन फिजाओं में फिल्माया गया है, जो इसे और भी रोमांटिक टच देता है. यह गाना समर प्रोडक्शंस द्वारा लॉन्च किया गया है. वहीं, इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग छाप छोड़ दी है.

http://अल्पवर्षा से 40 फीसदी रोपाई अटकी, खेत भी दरकने लगे

इतना ही नहीं, यह गाना गजेंद्र वर्मा और मन्नारा चोपड़ा के बीच बेजोड़ केमिस्ट्री को दर्शाता है, जिसे देख लोगों को भी गाने से प्यार हो रहा है. क्योंकि यह गाना हर इंसान को अपना प्यार याद दिलाने वाला है. वैसे, यह पहली बार नहीं है कि गजेंद्र वर्मा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा हो. इससे पहले भी उन्होंने अपने गीत ‘खालीपन’ से हर खाली दिल में कई भाव भर दिए थे. वहीं, ‘तेरा घाटा’ को भी मिलियंस में व्यूज मिले.  बता दें कि, प्रांजल खेवलकर द्वारा निर्मित ‘ना होना तुमसे दूर’ का निर्देशन अमन प्रजापत ने समर प्रोडक्शंस के बैनर तले वर्चुअल प्लैनेट म्यूजिक के सहयोग से रिलीज किया गया है. जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

http://50 लाख रुपए की लागत के करीब दर्जनभर कार्यों का भूमिपूजन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now