नई दिल्ली. एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हमेशा ही उनके फैंस को उनकी नई तस्वीर और वीडियो का इंतजार रहता है. अब दिशा पटानी ने यूट्यूब पर अपना नया गाना ‘मेरे नसीब में’ रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. यह बॉलीवुड के सुपरहिट सॉन्ग ‘मेरे नसीब में’ का रीमेक सॉन्ग है. दिशा इस गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. दिशा पटानी ने यह सॉन्ग ‘मेरे नसीब में’ अपने ही यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है. सॉन्ग में दिशा का अंदाज पहले से काफी अलग नजर आ रहा है.
http://अंकिता ने पीली साड़ी में ‘धक-धक’ गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है जो उन पर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. पिंक ट्यूब टॉप और पिंक पैंट में उनका लुक देखते ही बन रहा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी ‘मलंग’ में नजर आईं थीं. इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘भारत’ में भी अहम भूमिका निभाकर लोगों की तारीफें पा चुकी हैं. इन दिनों दिशा एक बार फिर सलमान खान स्टारर ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में बिजी हैं. फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस के किरदार में दिखाई देंगी. इसके अलावा वह हाल ही में घोषित फिल्म ‘नागिन’ के अलावा रणबीर कपूर के साथ लव रंजन के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी. देखिए वीडियो-
http://श्वेता तिवारी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें वायरल










