रायपुर. कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में डुबकी लगाई और कार्तिक पूर्णिमा का स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री बघेल ने स्नान के बाद खारून नदी में दीपदान किया और उसके बाद हटकेश्वर मंदिर में जाकर भगवान की पूजा की. उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर लोककलाकार दिलीप षडंगी ने राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ की प्रस्तुति दी. खारुन नदी पर मेले की सुबह पुण्य स्नान के पहले सोमवार रातभर धार्मिक कार्यक्रम शिवमहापुराण, रुद्राभिषेक, गंगा आरती, नृत्य-नाटिका शिवगंगा, रामलीला समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
http://ऋतिक रोशन को पसंद करती थी महिला, पति ने कर दी हत्या
कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव घाट पर करीब 600 वर्षों से मेले का आयोजन हो रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट कर प्रदेशवासियों को कहा- कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज खारून नदी में पवित्र स्नान कर दीपदान किया. देवों के देव महादेव को जल अर्पित करने का पुण्य अवसर मिला. पुन्नी मेला का प्रताप बना रहे. समस्त छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामनाएं.
http://लक्ष्मी साहू बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष
कार्तिक पूर्णिमा पर खारुन नदी में पवित्र स्नान।
ऊँ नम: शिवाय pic.twitter.com/z9GeZnLeqQ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 12, 2019
Holy dip#KartikPurnima pic.twitter.com/9YAu0RWKrB
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 12, 2019
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज खारुन नदी में पवित्र स्नान कर दीपदान किया। देवों के देव महादेव को जल अर्पित करने का पुण्य अवसर मिला।
पुन्नी मेला का प्रताप बना रहे।
समस्त छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामनाएं। pic.twitter.com/V5CB41d3nY— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 12, 2019







