नई दिल्ली. एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मूवी में दीपिका पादुकोण लीड हीरोइन हैं और एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल निभा रही हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी अहम रोल में दिखेंगे. छपाक में एक लड़की के साथ एसिड अटैक की घटना और उसके बाद उसकी न्याय पाने की लड़ाई को दिखाया गया है. मूवी के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. सिनेमाघरों में छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.
http://नेता प्रतिपक्ष कौशिक का दावा- निकाय चुनावों में भाजपा को मिलेगी लोकसभा जैसी जीत
2 मिनट 19 सेकंड का ट्रेलर सिहरन पैदा करता है. छपाक कहानी है मालती की. एसिड अटैक के बाद एक पल ने मालती की जिंदगी में भूचाल ला दिया. ट्रेलर में एक झकझोर देने वाला सीन है जहां जले चेहरे की वजह से मालती ईयरिंग्स पहनने से मना करती है. इसमें दीपिका पादुकोण एक डायलॉग बोलती दिख रही हैं, जो अंदर से हिला कर रख देता है- नाक नहीं, कान नहीं झुमके कहां लटकाऊंगी. एक जगह वह कहती हैं कि एसिड बिकता नहीं तो फिकता नहीं. मालती ने जले चेहरे की वजह से घर में छुपने की बजाय लड़ना बेहतर समझा. देखिए ट्रेलर-
http://कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर आई नन्ही परी, ट्वीट कर दी जानकारी










