नई दिल्ली. बादशाह का नया गाना टॉक्सिक रिलीज हो गया है. इस गाने को रवि दुबे और सरगुन मेहता पर फिल्माया गया है. इस म्यूजिक वीडियो में पहले प्यार और फिर ब्रेकअप के बाद की नफरत दिखाई गई है. रवि सरगुन ने इस गाने की शूटिंग अपने घर पर ही की है. गाने में ये भी दिखाया गया है कि कैसे एक रिश्ते में प्यार खत्म हो जाता है और उस रिलेशन में कैसे कड़वाहट घुल जाती है. गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस को रवि सरगुन की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है.
http://4 दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
इस गाने को बादशाह और पायल देव ने आवाज दी है साथ उन्होंने इस गाने को लिखा ओर कंपोज भी किया है. सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस गाने को आदित्य देव ने इस गाने का म्यूज़िक प्रोडक्शन किया है. बता दें कि पायल और बादशाह की जोड़ी इससे पहले गेंदा फूल जैसा सुपरहिट सॉन्ग भी दे चुकी है. दोनों के गाने गेंदा फूल को काफी पसंद किया गया था.
http://राहुल बोले- लॉकडाउन पूरी तरह से फेल, अब आगे की रणनीति बताए मोदी सरकार










