नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन बैनर तले बनी वेब सीरीज पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज हो गया है. तीन मिनट के इस ट्रेलर में क्राइम की बेहद दर्दनाक और भयानक कहानी दिख रही है. ये वेब सीरीज 15 मई को अमेजॉन प्राइम पर प्रीमियर होगी. पाताल लोक में नीरज काबी, गुल पनाग, जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी अहम रोल निभा रहे हैं. इस क्राइम थ्रिलर का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देता है. ट्रेलर में काफी खून खराबा और सस्पेंस देखने को मिलता है. इस वेब सीरीज में अमीर, मिडिल क्लास और गरीबों को अलग अलग श्रेणी में बांटा गया है.
http://तेंदूपत्ता तोड़ रही महिलाओं पर भालू का हमला, एक रायपुर रेफर
जिसमें रईस लोग स्वर्ग लोक से ताल्लुक रखते हैं, मिडिल क्लास धरती लोक और जितने भी क्रिमिनल्स हैं उन्हें पाताल लोक से जोड़ा गया है. ट्रेलर की शुरुआत चार आरोपियों की गिरफ्तारी से होती है, जिन्होंने एक जर्नलिस्ट को जान से मारने की कोशिश की थी. फिर चारों आरोपियों की हिस्ट्री निकाली जाती है. ट्रेलर के कुछ सीन्स ऐसे हैं जो दिल दहलाते हैं. केस की जांच आगे बढ़ती है. लेकिन तब भी क्राइम ना रुकने की बाद सीबीआई ये केस किसी और को ट्रांसफर करने का फैसला लेती है. फिर शुरू होती है असली कहानी. इंक्वायरी कर रहे पुलिस अफसर किसी भी हालत में ये केस सुलझाना चाहते हैं. वे अपने दम पर आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने में जुट जाते हैं. देखिए ट्रेलर-
http://महिला IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, पिछले दिनों जान को बताया था खतरा










