नई दिल्ली. एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 15 मार्च को बर्थडे है और उनके जन्मदिन पर फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है. उनकी अपकमिंग मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ से उनका लुक रिवील कर दिया गया है. वो इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी और ‘ईशा’ नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी. डायरेक्टर अयान मुखर्जी और खुद आलिया ने भी सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर किया है और फैंस उनके लुक को देखकर दीवाने हो रहे हैं. उनका कहना है कि आलिया बहुत ही गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं. अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म से उनके लुक का वीडियो शेयर किया है.
https://BMW X4 Facelift 2022 भारत में लॉन्च, 5.8 सेकंड में पकड़ेगी 100 kmph की रफ्तार
इस वीडियो में पानी की एक बूंद गिरती हुई दिखाई दे रही है, जो सीधे आलिया के चेहरे पर गिरती है. कभी हाथ जोड़ते हुए तो कभी मुस्कुराते हुए, उनकी कई झलकियां हैं. वो किसी आसमान की तरफ किसी चीज को देखकर बेतहाशा दौड़ रही हैं. रणबीर के साथ आग की लपटों के बीच घिरी हुई हैं. अयान मुखर्जी ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे लिटिल वन. जॉय, प्राइड, इंस्पिरेशन और मैजिक, जो आपने मुझे महसूस कराया है. आपके स्पेशल डे पर सेलिब्रेट करने के लिए यहां कुछ है. अयान ने आगे लिखा- हमारी ईशा (फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम) ब्रह्मास्त्र की शक्ति है.
https://विधानसभा क्षेत्र के 6 स्कूलों में कराए जाएंगे अहाता निर्माण, मिली 30 लाख रुपए की मंजूरी










