नई दिल्ली. फिल्म ‘सेल्फी’ के रिलीज होने से पहले अक्षय कुमार सेल्फी के सॉन्ग ‘कुड़िए नी तेरी वाइब’ पर नोरा फतेही के साथ जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी कुमार नोरा फतेही के साथ डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को जैसे ही अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो वीडियो ने आते ही तहलका मचा दिया और यह वायरल हो गया. अक्षय और नोरा के इस वीडियो में नोरा ने बॉडी हगिंग ग्रीन गाउन पहना है, जिसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही है.
https://अवैध शराब बिक्री व मुरूम खनन की शिकायतों पर करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री
साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है कि- देखिए तो नोरा फतेही किस तरह किसी भी वाइब को जलती आग की हॉट एंड टेंपटिंग बना सकती हैं, आपकी कुड़िए नी तेरी वाइब क्या है. बता दें कि इस वीडियो में नोरा हाई हील्स में शानदार कैटवॉक कर रही हैं और अक्षय के साथ रोमांटिक डांस कर रही है. साथ ही वीडियो में नोरा की हॉटनेस को मैच कर पाना बहुत मुश्किल है. इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में अक्षय कुमार भी नोरा के आगे पीछे लट्टू की तरह घूमते नजर आ रहे हैं, जो वाकई काफी शानदार है.
https://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त










