नई दिल्ली. भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा है. एक बार फिर से अक्षरा सिंह इस गाने में लड़कियों का प्रतिनिधित्व करते नजर आ रही हैं. यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अक्षरा की खूबसूरत आवाज को खूब पसंद भी किया जा रहा है.अक्षरा का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है.
https://मिडिल क्लास को टैक्स से राहत क्यों नहीं? वित्त मंत्री ने महाभारत के श्लोक से दिया जवाब
म्यूजिक आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. अक्षरा ने अपने इस गाने ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ को लेकर कहा कि- यह सबको पसंद आएगा. इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है. हर कोई अपने आप में खास होता है. इसलिए किसी के साथ गलत नहीं हो. यही संदेश हमारा गाना देता है. बता दें कि अक्षरा का ग्राफ इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो लगातार ऊपर जा ही रहा है. उनके गाने पानी-पानी की सफलता के बाद बॉलीवुड में भी उनकी एंट्री हो चुकी है.
https://जमीनों की गाइडलाइन बदली, मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय










