नई दिल्ली. एक्टर अजय देवगन ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए एक गाना रिलीज किया है. गाने का नाम है ठहर जा. इस गाने के बोल अनिल वर्मा ने लिखे हैं और मेहुल व्यास ने अपनी सुरीली आवाज इसे दी है. गाने को प्रोड्यूस खुद अजय देवगन ने किया है. इस खूबसूरत गाने से अजय देवगन अपने फैन्स और देश की जनता को इस समय को एन्जॉय करने और कुछ वक्त के लिए ठहर कर जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करने के लिए कह रहे हैं. ठहर जा गाने के वीडियो में आप अजय देवगन को अपने घर के गार्डन में देखेंगे. इसके साथ ही वे कोरोना वायरस के बारे में खबरों और लोगों को जरूरतमंदो की मदद करते भी देखेंगे. देखिए वीडियो-
http://गांवों में खाली बैठे हैं सैकड़ों मजदूर, पेयजल और निस्तारी की भी समस्या
http://गृह मंत्रालय ने दीं सभी तरह की दुकानों को खोलने की सशर्त अनुमति
दिशा पटानी ने शेयर किया डांस VIDEO
नई दिल्ली. एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपना एक थ्रोबैक डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस शॉर्ट ड्रेस में बेहद बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के जबरदस्त डांस को देख टाइगर श्रॉफ की मां आयशा और बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट कर उनके डांस की तारीफ की है. दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘बागी 3’ के गाने ‘डू यू लव मी’ की शूटिंग का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिशा जबरदस्त डांस मूव्स करती देखी जा सकती हैं. देखिए वीडियो










