नई दिल्ली. एक्टर वरुण धवन 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. अलीबाग के रिजॉर्ट ‘द मेंशन हाउस’ में इस कपल ने सात फेरे लिए. फैंस वरुण की शादी की तस्वीरों के लिए काफी बेकरार थे. आखिरकार वरुण ने अपनी शादी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर दी है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा-जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया. इस तस्वीर में वरुण धवन नताशा के साथ शादी रचाते दिख रहे हैं.
इन तस्वीरों में वरुण धवन और नताशा दलाल के चेहरे की खुशी देखने वाली है. वरुण धवन और नताशा दलाल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर इस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं. वरुण धवन के पिता शादी के दौरान काफी खुश नजर आए. सामने आई तस्वीर में वो वरुण और नताशा के ऊपर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं और उनकी खुशी साफ-साफ देखी जा सकती है. बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सेलेब पहुंचे. करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और जोआ मोरानी ग्रेंड वेडिंग का हिस्सा बने.
http://‘जीवित किसान को मृत बताने और रकबा ग़ायब करने वाली प्रदेश सरकार किसानों से माफ़ी मांगे’










