नई दिल्ली. Facebook और WhatsApp पर Disappearing Message वाला फीचर आने के बाद अब कंपनी इसी तरह का एक फीचर Messenger के लिए जारी कर रही है. मैसेंजर के अलावा Instagram में भी वैनिश मोड दिया जाएगा. मैसेंजर में वैनिश मोड फ़िलहाल चुनिंदा जगहों पर अपडेट के ज़रिए दिया जा रहा है, लेकिन जल्द ही ये आप तक भी पहुंचेगा. फेसबुक ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है- मैसेंजर में वैनिश मोड जारी करते हुए हम काफ़ी उत्साहित हैं. इसके तहत आप ऐसे मैसेज भेज पाएंगे जो ख़ुद से ग़ायब हो जाएंगे. जैसे ही आप मैसेज देख लेंगे और चैट से हटेंगे मैसेज ख़ुद ग़ायब हो जाएंगे.
http://ठंड से ठिठुरते भिखारी की मदद को आगे आए DSP, पूछताछ में निकला बैचमेट
मैसेंजर के वैनिश मोड को यूज करना बेहद आसान है. अपडेट दिए जाने के बाद आप मौजूदा मैसेंजर चैट थ्रेड स्वाइप अप करते ही वैनिश मोड में पहुंच जाएंगे. दोबारा स्वाइप अप करने का बाद फिर से नॉर्मल मोड में आ जाएंगे. फ़ेसबुक मैसेंजर के वैनिश मोड में सिर्फ़ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि जीफ, स्टिकर्स और फ़ोटोज़ भी ख़ुद से ग़ायब हो सकते हैं. इसी तरह का फ़ीचर WhatsApp के लिए भी जारी किया है जो 7 दिन में ख़ुद से मैसेज डिलीट कर देता है. फ़ेसबुक ने कहा है कि मैसेंजर में वैनिश मोड तब ही यूज किया जा सकेगा जब दोनों लोग मैसेंजर में एक दूसरे से कनेक्टेड हैं.
http://हिना ने शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीरें, देखिए दिलकश अंदाज
आप ये भी तय कर सकेंगे कि किसी कॉन्टैक्ट के साथ वैनिश मोड में एंटर करना है या नहीं. अगर कोई वैनिश मोड में चैट का स्क्रीनशॉट लेता है तो आपको इसका भी नोटिफिकेशन मिलेगा. इस फ़ीचर को यूज करने के लिए ऐप अपडेट करना होगा. लेकिन अभी भारतीय यूजर्स को ये फ़ीचर नहीं मिल रहा है. यानी कुछ समय के बाद ये फ़ीचर आपके पास भी आ जाएगा. फ़ेसबुक ने कहा है कि इसका अपडेट धीरे धीरे जारी किया जा रहा है और अभी अमेरिका सहित कुछ दूसरे देशों में ये आ चुका है. जल्द ही ये सभी देशों के यूजर्स को दिया जाएगा.
चीन-पाक को पीएम मोदी का सख्त संदेश- किसी ने आजमाया तो मिलेगा प्रचंड जवाब https://t.co/CozJXG4ss2
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 14, 2020










