আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी लगाए जाएंगे टीके, 16 मार्च से होगी शुरुआत

Published on: March 14, 2022
---Advertisement---

रायपुर. कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी टीके लगाए जाएंगे. प्रदेश में 16 मार्च से इसकी शुरुआत की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के 13 लाख 21 हजार 286 बच्चों के टीकाकरण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है. इसके लिए पात्र लाभार्थी कोविन ऐप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं. कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स टीके लगाए जाएंगे. प्रथम डोज के चार सप्ताह के बाद इसका द्वितीय डोज लगाया जाएगा.

https://नई Renault Kwid MY22 भारत में लॉन्च, जानिए माइलेज और कीमत

इसके लिए सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया है. डॉ. शुक्ला ने बताया कि राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के प्रिकॉशन डोज के लिए कोमोरबिडिटी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है. इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, वे अपनी तीसरी खुराक निकटतम कोविड टीकाकरण केंद्र में जाकर ले सकते हैं. पात्र नागरिक कोविन ऐप में पंजीयन कर तीसरा टीका लगवा सकते हैं. प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए अभी दस लाख 64 हजार से अधिक टीके उपलब्ध हैं.

https://मधुमेह से बचाव के लिए भोजन में इन सामग्रियों का करें उपयोग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now