पिथौरा. कोविड-19 टीकाकरण महाभियान अंतर्गत ग्राम डिघेपुर में 300 टीके के लक्ष्य से दोगुना टीकाकरण कर जिले में प्रथम स्थान बनाया है. ज्ञातव्य है कि जिले में 439 और पिथौरा में 89 टीकाकरण केंद्र बनाकर टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. टीकाकरण अभियान में विकासखंड पिथौरा के ग्राम पंचायत जंघोरा के आश्रित ग्राम डिघेपुर में जिले से प्राप्त लक्ष्य 300 के विरूद्ध 600 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिससे अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण देखा गया. ग्रामीणों ने प्रातः से देर शाम टीकाकरण के महाअभियान में हिस्सा लेते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता दिखाई.
https://5 सितारा होटल में सेक्स रैकेट, 11 लड़कियों सहित दो दलाल गिरफ्तार
इस महाभियान को सफल बनाने में लगे पंचायत सचिव पुनीत सिन्हा ने बताया कि एसडीएम राकेश गोलछा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा के मार्गदर्शन में रविवार के इस टीकाकरण महाभियान को सफलता मिली. इस सफलता के लिए विगत दिनों से ग्रामीणों में जागरुकता के लिए टीम बनाकर सघन जनसंपर्क किया गया. इस जागरुकता के लिए पंचायत पदाधिकारियों के अलावा स्वसहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, शिक्षक सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा। जिसके कारण लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ. इस महाभियान को सफल बनाने प्रमुख रूप से सरपंच तेजराम पटेल, उपसरपंच संतोषी राजपूत, गौठान अध्यक्ष विश्राम सिंह ठाकुर, पंच इलेश साहू, रोजगार सहायक जयलाल निषाद, राजस्व निरीक्षक टीएस ठाकुर, सुपरवाइजर एसके मिश्रा, शिक्षक प्रेमशंकर भोई, पटवारी भीम साहू, पूनम राजपूत, गौरसिंह ठाकुर, परदेशी दास, मिना ठाकुर, कृष्णा शर्मा, कमलेश गोस्वामी, वसुंधरा चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा.







