আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मिलने के लिए बनाता था दबाव, मना करने पर महिला समेत तीन की कर दी थी हत्या, 3 गिरफ्तार

Published on: April 13, 2020
---Advertisement---

कसडोल. पलारी पुलिस ने एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार, रक्त रंजित कपड़े और बाइक बरामद कर ली है. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक छेरकाडीह (स) निवासी यशवंत साहू, उनकी पत्नी महेश्वरी साहू और बेटे देवेंद्र साहू की शनिवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. जांच के दौरान पता चला कि ग्राम जारा निवासी रविशंकर शुक्ला (32) पूजा-पाठ के काम से उनके घर आता था. इसके चलते आरोपी की पहचान महेश्वरी से हो गई. धीरे-धीरे उनके बीच अवैध संबंध बनने लगे. अवैध संबंधों का फायदा उठाकर आरोपी रविशंकर ने महेश्वरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. परेशान होकर महेश्वरी ने सारी बात अपने पति यशवंत साहू को बता दी.

http://गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 3 से बढ़ाकर 6 माह करने खाद्य मंत्री ने किया अनुरोध

बाद पंचायत बैठी और उसने रविशंकर को समझाइश दी कि वह महिला से दूर रहेगा. बावजूद इसके रविशंकर मिलने दबाव बनाता लेकिन महेश्वरी ने मना कर दिया. इससे उसने मन ही मन बदला लेने की योजना बनाई और इस योजना में ग्राम गातापार के दुर्गेश वर्मा (22) और नेमीचंद ध्रुव (20) को भी शामिल किया. बाद 11 अप्रैल की रात करीब 11.30 बजे वे यशवंत साहू के घर में घुसे. वहां यशवंत और उसके बेटे पर फरसी से वार कर मार डाला. दोनों की चीख सुनकर महेश्वरी बाहर निकली तो आरोपी उसकी भी हत्या कर फरार हो गए. इस तिहरे अंधेकत्ल के प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी पलारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी गिधौरी ओम प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी सुहेला रोशन सिंह राजपूत, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, सउनि नेतराम वर्मा, जगसिंह ठाकुर, एवं थाना पलारी के समस्त स्टाफ का योगदान रहा. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आनंद छाबड़ा ने विवेचना में लगी टीम के कार्य की सराहना की है.

http://माल परिवहन और माल वाहनों की आवाजाही के संबंध में निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now