महासमुंद/पिथौरा. ट्रेवल एजेंसी के फर्जी नाम से यात्रियों को ठगने वाले एक युवक को स्थानीय पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी yatra.com का एजेंट है पर उसने अपनी ही एजेंसी में मिलता हुआ Yatra dot com नाम से फर्जी ट्रेवल कंपनी की वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहा था. जानकारी के अनुसार फर्जी ट्रेवल एजेंसी के नाम से उत्तरप्रदेश के एक युवक से पिथौरा का एक युवक ठगी का शिकार हो गया था. पुलिस के अनुसार आरोपी फ़र्ज़ी एयर टिकट व फ़र्ज़ी वीजा बनाकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था. शिकायत के बाद थाना पिथौरा में धारा 420, 120(बी) भादवि का अपराध कायम कर युवक को उत्तरप्रदेश से पकड़ कर जिला जेल भेज दिया गया है.
https://AIIMS के डॉक्टर ने बच्चों के वैक्सीनेशन के फैसले को बताया अवैज्ञानिक
राजासेवैईया खुर्द पिथौरा निवासी रविशंकर पाढ़ी पिता सत्यानारायण पाढ़ी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सिंगापुर पर्यटन के उद्देश्य से विदेश भ्रमण हेतु अपने मोबाइल नंबर एवं मेल आईडी से ऑनलाइन यात्रा डाट काम में पतासाजी किया तो लखनऊ के एजेंट रमेश कुमार यादव एवं उसके महिला कर्मचारी ने मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर यात्रा का कुल पैकेज 90 हजार रुपए बताया जिसकी राशि प्रार्थी अपने अकाउंट से महिला कर्मचारी के अकाउंट में 70 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया. बाद आरोपी द्वारा फर्जी एयर टिकट एवं फर्जी वीजा मेल एवं वाट्सऐप से उनके पास भेजा. उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक महासमुंद दिव्यांग पटेल ने गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज के नेतृत्व में साइबर सेल महासमुंद एवं थाना पिथौरा की एक संयुक्त टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्र में भेजा. रमेश कुमार यादव के संपर्क किए मोबाइल नंबर एवं महिला कर्मचारी के बैंक अकाउंट नंबर के आधार पर दोनों की जानकारी एकत्र की गई. बैंक अकाउंट बंधन बैंक विकास नगर, लखनऊ का होना पाया गया. टीम द्वारा लखनऊ जाकर संपूर्ण जानकारी एवं पता प्राप्त कर पतासाजी कर रमेश कुमार यादव एवं महिला कर्मचारी yatra.com का एजेन्ट होना एवं इनका ऑफिस सुशान्त गोल्फ सिटी अन्सल लखनऊ पाया गया. अंततः आरोपी रमेश कुमार यादव को मुखबिर के माध्यम से पकड़ा गया.
https://पिथौरा में एक बार पुनः कोरोना की दस्तक, आरक्षक समेत 3 संक्रमित
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश कुमार यादव पिता राम कुमार यादव (33) निवासी देवकली जिला बलिया, उत्तर प्रदेश वर्तमान पता सुशान्त गोल्फ सिटी, औकवल्ड वीला लखनऊ बताया एवं yatra.com का एजेन्ट होना बताया तथा लोगों को फर्जी ट्रेवल कंपनी से धोखाधड़ी करने के लिए अपने स्वयं yatradotcom नामक वेबसाइट बनाना स्वीकार किया. आरोपी को लखनऊ न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर महासमुंद के न्यायालय में पेश किया गया. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल महासमुंद प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रकाश चंद नागरची, रवि यादव, पीयूष शर्मा, अभिषेक सिंह, गोपाल यादव के द्वारा की गई.
TVS Apache RTR 165 RP लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/5nyy8pgJiL
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 25, 2021







