नई दिल्ली. उर्फी जावेद का नया गाना ‘बेफिक्रा’ रिलीज हो गया है. जो आते ही वायरल हो गया है. उर्फी जावेद का ‘बेफिक्रा’ सॉन्ग एक लव स्टोरी है, जो प्यार के इमोशंस और उसमें होने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाता है. गाने को -10 डिग्री ठंड में आर्मेनिया की सुंदर लोकेशंस पर शूट किया गया है. सॉन्ग का म्यूजिक काफी अट्रैक्टिव है. इसे सुनते ही आपको डांस करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. गाने को कुंवर ने गाया है. कुंवर ने इसमें उर्फी के साथ परफॉर्म भी किया है. बेफ्रिका का म्यूजिक ध्रुव जी ने दिया है.
https://सुरभि ने शेयर किया नया लुक, अदाएं देख धड़क उठा फैंस का दिल
गाने के बोल कुंवर ने ही लिखे हैं. इस गाने को साहिल बाघरा और जेरी बत्रा ने डायरेक्ट किया है. उर्फी जावेद के इस म्यूजिक वीडियो को फैंस और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उर्फी और कुंवर की जोड़ी की तारीफ की. एक फैन ने कमेंट किया- पहले से ही इसे सौ से ज्यादा बार देखा चुका हूं. मुझे यह पसंद आया. एक और फैन ने लिखा कि अगर किसी को रुलाने के लिए यह गाना बनाया गया है तो आप जीत गई हैं. एक चैंपियन की तरह जीत गई हैं.
https://सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं निवेश?










