नई दिल्ली. ऑटो कंपनी होंडा अपने कई मॉडल्स पर इस महीने 2.50 लाख रुपए तक की छूट दे रही है. पिछले महीने कंपनी ने घरेलू मार्केट में 7,509 यूनिट सेल की थी. वहीं अब सितंबर महीने में अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए यह कंपनी ग्राहकों को शानदार ऑफर्स की पेशकश कर रही है. कंपनी अब Honda Amaze, Honda WR-V और Honda Civic पर ये ऑफर्स दे रही है.
http://खेलते-खेलते सांप को निगल गया बच्चा, मां ने पूंछ देखकर बाहर निकाला
Honda Amaze
होंडा अमेज पर कंपनी 27,000 रुपए का ऑफर दे रही है. कार एक्सचेंज करने पर कस्टमर को चौथे और पांचवें साल की एस्टेंडेट वारंटी मिलेगी. साथ ही कार एक्सचेंज पर 15 हजार रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं कार एक्सचेंज नहीं करने पर भी ग्राहकों को चौथे और पांचवें साल के लिए उन्हें 12 हजार रुपए की एक्सटेंडेट वारंटी दी जाएगी. साथ ही 3 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इस कार की कीमत 6.10 लाख रुपए से 9.96 लाख रुपए के बीच है.
Honda WR-V
होंडा की WR-V को सितंबर में खरीदने पर कंपनी 20 हजार रुपए कैश डिस्काउंट दे रही है. इसकी कीमत दिल्ली में 8.50 लाख से लेकर 11 लाख रुपए तक है. कार में 1.2-लीटर, i-VTEC (पेट्रोल/डीजल) (90PS and 110Nm) और 1.5-लीटर, i-DTEC डीजल (100PS and 200Nm) का ऑप्शन मिलेगा.
http://एक्टर जयप्रकाश रेड्डी का निधन, तेलुगू इंडस्ट्री में शोक की लहर
Honda Civic
अगर आप इस महीने होंडा सिविक खरीदते हैं तो ये आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. कंपनी इस कार पर 2.5 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है. होंडा सिविक पेट्रोल पर एक लाख रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. जबकि डीलज इंजन पर 2.50 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है. दिल्ली में होंडा सिविक की कीमत 17.94 लाख रुपए से लेकर 22.35 लाख रुपए तक तय की गई है.
Tata Harrier का नया वेरिएंट लॉन्च, सनरूफ के साथ मिलेंगे ये फीचर्स https://t.co/wT6WOMVvMQ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 6, 2020










