আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चेहरा जली अज्ञात लाश मिली, हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Published on: October 17, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. घोड़ारी में सोमवार सुबह एक चेहरा जली लाश मिली है. प्रथमदृष्टया युवक की लाश होने की बात कही जा रही है. पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरा जला दिया गया है. बहरहाल, पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे हत्या मानते हुए अज्ञात आरोपियों पर धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने बताया कि आज अलसुबह ग्रामीणों और राहगीरों ने लाश देखी और थाने में सूचना दी. पुलिस के जवान वहां पहुंचे और देखा कि चेहरा छिपाने के उद्देश्य से जला दिया गया है.

https://नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश

उसके मुंह में चप्पल ठूंस दिया गया है. पहली तफ्तीश में ही मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन यह पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि उसे हत्या के बाद जलाया गया है अथवा जिंदा जलाकर मारा गया है. बहरहाल, कोतवाली पुलिस लाश की शिनाख्त का इंतजार कर रही है. पंचनामे आदि के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा जाएगा. सिटी कोतवाली प्रभारी टीआई कुमारी चंद्राकर ने  सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर 8959439644, 9479192310 जारी किया है. इसकी पहचान होने पर सूचित करने का आग्रह आम जनता से की गई है.

https://स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now