আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अस्पताल से विचाराधीन बंदी फरार, जेल प्रहरी निलंबित

Published on: September 16, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया विचाराधीन बंदी प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया. इस मामले में जेल अधीक्षक ने जेल प्रहरी को निलंबित कर कोतवाली पुलिस को फरार बंदी के खिलाफ जुर्म दर्ज करने आवेदन दिया है. जानकारी के मुताबिक सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा निवासी यादराम ठाकुर (25) अनाचार के मामले में धारा 363, 366, 376 और पास्को एक्ट 06 के तहत 23 जनवरी 2020 से जेल में निरूद्ध था. बुधवार 14 सितंबर को उन्हें सरायपाली पेशी में भेजा गया था, जहां पेशी के दौरान स्वास्थ्य खराब होने से सरायपाली अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

https://लखीमपुर कांड : अनाचार के बाद की गई थी दो सगी बहनों की हत्या

जिसे उचित इलाज के लिए यहां मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज और पेशी पश्चात उसे जेल दाखिल कराया गया था. गुरुवार रात उसकी तबीयत खराब होने पर उसे पुनः उपचार के लिए जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में प्रहरी की सुरक्षा में भेजा गया था. इलाज के दौरान देर रात में जेल प्रहरी को चकमा देकर वह अस्पताल से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मामले जेल अधीक्षक मुकेश कुशवाहा ने बंदी की सुरक्षा में तैनात प्रहरी अमलदास तिर्की को निलंबित कर दिया है.

https://स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 7 युवतियां और 13 युवक पकड़ाए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now