सीजी जनादेश प्रतिनिधि
भटगांव/बिलाईगढ़/पवनी. बिलाईगढ़ ब्लॉक की अनेक ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त की राशि का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है. कोरोना महामारी से बचाव हेतु 14वें वित्त की राशि का जनपद कार्यालय में गठित समिति के अनुमोदन पश्चात व्यय किए जाने का नियम है किन्तु ब्लॉक के पंचायतों में नियम का पालन नहीं किया जा रहा है. पंचायत सचिव एवं सरपंचों के द्वारा मनमाने ढंग से खरीदी कर लाखों रुपए का भुगतान कर शासकीय राशि बंदरबांट की जा रही है जो कि जांच का विषय है. सूत्रों के मुताबिक 14वें वित्त की राशि खर्च करने हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति के द्वारा किसी भी पंचायत की मॉनिटरिंग न कर स्थानीय प्रशासन नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है.
http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, अब 23 एक्टिव केस
कई सरपंचों का कहना है कि 14वें वित्त की राशि व्यय करने हेतु जनपद पंचायत से कोई दिशा-निर्देश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. अनेक सरपंचों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में साबुन, हैंडवाश, मास्क एवं सैनिटाइजर थोक में क्रय किया है. सरपंचों ने बताया कि 18-20 हजार का सामान दिया गया है और 50-50 हजार भुगतान के लिए बोला गया है. वहीं ब्लॉक की बड़ी पंचायतों के लिए एक-दो लाख रुपए तक का सामान यहां से क्रय करवाया जा रहा है. जिनकी तीखी आलोचना हो रही है. कई सरपंच इसे विधायक फंड से नि:शुल्क प्रदत सामग्री मान रहे हैं तो कई सरपंच इनके खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं. कई सरपंच ऐसे हैं जो सत्तापक्ष से संबंधित हैं उन्हें उच्च जनप्रतिनिधियों का ऐसा कारनामा बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है.
http://कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित
ब्लॉक की अनेक ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने बताया कि वे विधायक एवं उनके पीए के कहने पर जनपद उपाध्यक्ष के घर सरसींवा जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लाखों रुपए का सामान खरीदे हैं. इस संबंध में स्थानीय विधायक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका. जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलेश्वर गायकवाड़ से संपर्क करने पर उन्होने बताया कि कोरोना के संबंध में 14वें वित्त की राशि 25 हजार रुपए तक सामान खरीदने में खर्च की जा सकती है. साफ-सफाई एवं पेयजल तथा अन्य के लिए तीन लाख रुपए खर्च करने की सीमा निर्धारित है. बिना अनुमोदन राशि व्यय करने वाले ब्लॉक की 12 पंचायतों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी.
VIDEO : अनुष्का की वेब सीरीज पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस-थ्रिलर से है भरपूर https://t.co/db5vhYEhoi pic.twitter.com/rWH38RPege
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 5, 2020







