पिथौरा. नगर में दशहरा उत्सव सरकारी नियमों के तहत सावधानी से मनाने के लिए दशहरा उत्सव समिति का गठन किया गया है. समिति में नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में सभी वर्ग, दल एवं समाज के लोगों को शामिल किया गया है. ग्रामसभा शीतला समिति की आवश्यक बैठक में मंगलवार को ग्राम सभा शीतला समाज द्वारा पूर्व परंपरा अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष को दशहरा उत्सव की जिम्मेदारी सौंपी गई. बाद दशहरा समिति के अध्यक्ष आत्माराम यादव ने समिति का विस्तार करते हुए संरक्षक पद पर देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक बसना, द्वारिकाधिश यादव विधायक खल्लारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल, जीवराखन निषाद, प्रेमलाल सिन्हा, कुलवंत सिंह खनूजा, प्रेमशंकर पटेल, मुकेश यादव, उमेश दीक्षित, हरलाल निर्मलकर, हरजिंदर सिंह पप्पू, रजिंदर सिंह खनूजा, अनूप दीक्षित, शिवशंकर पटनायक, आशीष अग्रवाल को नियुक्त किया.
http://ढाणादेवी मैया भरती हैं भक्तों की झोली, माँ के चरण पखारने पहाड़ों से अविरल झरता है झरना
उपाध्यक्ष पद पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा, तरुण पांडे, काशीराम शर्मा, राजू सिन्हा एवं लोकनाथ डड़सेना को नियुक्त किया. सचिव की जिम्मेदारी स्वप्निल तिवारी को दी गई. सहसचिव खीरू पटेल, विकास शर्मा, टेकु साहू, लोकेश ध्रुव, कनक तिवारी, कोषाध्यक्ष आकाश महांती सहित कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिन्हा, संतोष डड़सेना, आशीष शर्मा, सागर निषाद, प्रेमराजन रौतिया, सोहन निर्मलकर, चंद्रपाल तारक, निर्मल कुमार मंडल, मन्नूलाल ठाकुर, अरविंदर छाबड़ा, अंटू खनूजा, रामू तिवारी, दिनेश नामदेव, जतिन ठक्कर, माखन सिन्हा, लतेल ठाकुर, रविंदर आजमानी, आलोक त्रिपाठी, राकेश दीक्षित, ज्योतिष अग्रवाल, डोला डड़सेना, केशव निषाद, दिलीप धरडे, लक्ष्मण उजाला, बंटी छत्तीसगढ़िया, अंकित शर्मा, शैलेंद्र डड़सेना, राजेंद्र श्रीवास, प्रफुल्ल राजपूत, नवनीत निषाद, राजा अग्रवाल, इंदेश्वर सिन्हा, कौशल राजपूत, गोलू निषाद, रामू तिवारी, जितेंद्र सोनी, मनोज प्रधान, काशीराम प्रजापति, पवन अग्रवाल को बनाया गया.
http://राज्यपाल का अपमान करने के बाद अपनी सफाई में कहानी गढ़ने में गृह मंत्री को इतने दिन लग गए!







