जगदलपुर. सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल में एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन सीजी 17 टी 1305 जगदलपुर की ओर से दंतेवाड़ा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में वाहन में सवार 2 महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वाहन में सवार पांच अन्य लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को वाहन से बाहर निकाला. घायलों को पुलिस की मदद से मेकॉज में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा कि वाहन में सवार सभी लोग विशाखापटनम के रहने वाले हैं.
http://रानू मंडल ने गाया शाहरुख पर फिल्माया गाना, वायरल हुआ वीडियो
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर
बलरामपुर. औराझरिया घाट में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
http://पटाखा दुकान में लगी आग, झुलसने से तीन लोगों की मौत







