আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत; एक घायल

Published on: November 8, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. एक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई. पलारी पुलिस के मुताबिक ग्राम कुकदा निवासी रंजू (23) अपने जीजा संदीप नवरंगे (23) और दोस्त विजय धीवर (16) के साथ बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था. तीनों किसी काम से पलारी गए हुए थे, वहीं से ये सभी एक ही बाइक पर वापस आ रहे थे. सोमवार रात 8 बजे पलारी थाने से एक किलोमीटर आगे रायपुर की ओर से आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी. हादसे में साले रंजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जीजा संदीप और दोस्त विजय को लेकर पुलिस पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची.

https://भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी

इलाज के दौरान जीजा संदीप नवरंगे (ग्राम गोंदला जिला मुंगेली निवासी) की भी मौत हो गई. वहीं रंजू के दोस्त विजय धीवर की हालत गंभीर है, जिसका इलाज बलौदाबाजार जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने 2 किलोमीटर तक चक्काजाम कर दिया. इससे पलारी से कुकदा तक दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया.

https://मुख्यमंत्री ने खारून नदी के महादेव घाट में किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now